क्यों लगाया किताब पर प्रतिबंध: सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अलतमस कबीर और न्यायमूर्ति साइरियाक जोसफ की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को रखी है। इससे पहले गुजरात सरकार को अपना जवाब कोर्ट में पेश करना होगा।
सरदार पटेल पर आपत्तिजनक टिप्पणी
जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाने पर जसवंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई।
असल में प्रतिबंध लगाते समय मोदी सरकार ने किताब में लौह पुरूष सरदार पटेल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का प्रश्न उठाया था। गुजरात सरकार के मुताबिक जसवंत की किताब में विभाजन के समय सरदार पटेल की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं जो उनकी छवि पर बुरा असर डालता है।












Click it and Unblock the Notifications