'2020 तक खत्म हो जाएगा अमेरिका'

प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर आईगोर पानारिन ने कहा कि शीत युद्ध काल का रूस का प्रतिद्वन्द्वी अमेरिका आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक पतन के कगार पर खडा है। अमेरिका के चालू वित्त वर्ष के परिणाम से निवेशकों को जबर्दस्त धक्का लगने वाला है।
ओबामा सही प्रबंधक नहीं
प्रोफेसर पानारिन ने बराक ओबामा के समर्थकों के उस दावे को गलत ठहराया है कि वो देश को परिवर्तन के नये युग में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओबामा की मानसिकता सामाजिक कार्यकर्ता की है। वह कुशल वक्ता हैं, लेकिन उन्हें सही प्रबंधन नहीं आता। ओबामा अमेरिका को विध्वंस की ओर ले जा रहे हैं।
उनहोंने कहा अमेरिका में माता-पिता मे से एक अभिभावक वाले परिवारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके जेल अपराधियों से पटे पडे़ हैं। युवा पीढी हिंसक हो चुकी है और समलैंगिक तेजी से बढ़ी है। यह सभी बातें अमेरिका के पतन का मुख्य कारण हैं।












Click it and Unblock the Notifications