सरहद पर चलीं गोलियां, जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले से लगी सीमा पर हुई इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। यह घटना यहां से 230 किलोमीटर दूर मेंढार सेक्टर में हुई।"
इस साल दसवीं बार तोड़ा युद्धविराम
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की इस अकारण गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। मारे गए जवान की पहचान लांस नायक देग बहादुर गुरंग के रूप में की गई है।
गौरतलब है कि 2003 में युद्धविराम की घोषणा के बाद से कई बार पाकिस्तानी सेना इसका उल्लंघन करती रही है। 2006 में तीन बार और 2007 में 21 और 2008 में 77 बार पाक ने इसका उल्लंघन किया। 2009 में अबतक 10 बार सरहद पर गोलियां चल चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications