सीबीएसई बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक हुई

CBSE Students
नई दिल्ली। सीबीएई स्कूलों में दसवीं की परीक्षा को वैकल्पिक बनाने के प्रस्ताव को सेंट्रल एजुकेशन अडवाइजरी बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने इस बारे में जानकारी दी। सिब्बल ने कहा कि अगर सीबीएसई स्कूलों में इसके परिणाम अच्छे रहे तो इस अनुभव के आधार पर राज्य भी इसे अपनाने का फैसला कर सकते हैं।

सोमवार को हुई अडवाइजरी बोर्ड की बैठक में दसवीं की परीक्षा को वैकल्पिक बनाने के इस प्रस्ताव के अलावा उपकुलपतियों की नियुक्ति की नई प्रक्रिया का प्रस्ताव भी आया। सिब्बल ने बताया कि उपकुलपतियों के चयन के लिए विशेषज्ञों की एक स्वायत्त समिति गठित होगी जो इस पद के लिए नाम सुझाएगी।

अगर सरकार इस नाम को नामंजूर करती है तो मामला फिर से समिति के पास जाएगा, मगर सरकार अपनी तरफ से नियुक्ति में दखलंदाजी नहीं कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+