तीन राज्यों में विसा चुनाव 13 अक्टूबर को

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की 90, महाराष्ट्र की 288 और अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए 13 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
18 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 25 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख होगी। 29 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। फिलहाल तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications