आडवाणी, राजनाथ सक्षम नेता हैं: भागवत

अपनी समस्याएं सुलझा लेगी भाजपा
तीन दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद सोमवार को संघ की एक बैठक में हिस्सा लेने हरिद्वार पहुंचें भागवत ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी में आडवाणी जैसी नैतिक ऊंचाई के और भी नेता हैं और उनके मार्गदर्शन में पार्टी अपनी समस्याएं सुलझा लेंगी। हमें इससे कुछ लेना देना नहीं है। हमें जो कहना था वह हम कह चुके हैं।"
भाजपा में मचे आंतरिक घमासान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह भाजपा का अंदरूनी मामला है और वह इससे निपटने में खुद सक्षम है।" इससे यह साफ हो गया है कि आरएसएस प्रत्यक्ष रूप से भाजपा की आंतरिक कलह को सुलझाने में मदद नहीं करेगा। हां आंतरिक सहायता हमेश की तरह जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications