हरियाणा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति में 3 अतिरिक्त सदस्य नियुक्त
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक सांसद अवतार सिंह भड़ाना, खुर्शीद अहमद और सुरेश गुप्ता को अतिरिक्त सदस्य के रूप में चुनाव समिति में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा, बीरेंदर सिंह, कुमारी शैलजा, सरदार हरपाल सिंह, राम प्रकाश, राव इंद्रजीत सिंह, सरदार हरमोहिंदर सिंह चठा, कैप्टन अजय सिंह यादव, विनोद शर्मा, शरणशेर सिंह सुरजेवाला, मांगेराम गुप्ता, किरण चौधरी, धमरबीर गाबा, प्रसन्नी देवी, जय सिंह राणा, मीना मंडल चुनाव समिति के सदस्य हैं।
समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में पृथ्वीराज चव्हाण, बी.के. हरिप्रसाद और मोहिंदर सिंह कयापी को शामिल किया गया है जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय छोकर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमिता सिंह, प्रदेश सेवा दल के छोटा सिंह चौहान और प्रदेश इंटक के अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान शामिल किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications