कनाडा में फिर चुनाव होने के आसार
देश के नेता पिछले पांच वर्षो में तीन आम चुनावों का सामना कर चुके हैं और चौथे आम चुनाव की संभावना प्रबल हो गई है।
विपक्षी लिबरल पार्टी के नेता माइकल इग्नाटिफ ने कंजरवेटिव पार्टी की अल्पमत सरकार के शासन के अंत के लिए देश में फिर आम चुनाव होने की संभावना जताई है।
प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर की पार्टी ने जनवरी 2006 में लिबरल पार्टी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाई थी। हार्पर सरकार अल्पमत में थी इसलिए उसने चुनाव करवाया। चुनाव में उसे चंद ज्यादा सीटें ही मिलीं और उसका वजूद अल्पमत का ही रह गया।
विपक्ष का मानना है कि सरकार बहुमत हासिल किए बगैर लंबे समय तक शासन नहीं कर सकती। उसे चुनाव कराना होगा। विपक्षी नेता ने कहा कि हमने आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
उन्होंने सरकार को चुनाव कराने के लिए बाध्य करने के इरादे से दो अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications