मलेशिया को रणनीतिक साझेदार मानता है पाकिस्तान

पोर्ट क्लैंग (मलेशिया), 1 सितम्बर (आईएएनएस)। समुद्री डकैती और आतंकवाद की घटनाओं से निपटने के लिए पाकिस्तान मलेशिया को अपने रणनीतिक सहभागी के रूप में देखता है। यह बात पाकिस्तान के नौसैनिक बेड़े पीएनएस जुल्फीकार के कप्तान जाहिद इल्यास ने कही।

कैप्टन इल्यास ने कहा, "हम मलेशिया को एक महत्वपूर्ण तथा समुद्री डकैती और आतंकवाद के खिलाफ ही नहीं बल्कि नौसैनिक सहयोग क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण रक्षा सहयोगी मानते हैं। ।"

चीन में निर्मित जुल्फिकार पोत 30 जुलाई को पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया था। इससे पहले यह इंडोनेशिया के ऐतिहासिक बांडुंग शहर में रुका था। जहां उसने इंडोनेशियाई नौसेना के पोत निरीक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस आयोजन में मलेशिया सहित अन्य देशों के भी पोतों ने हिस्सा लिया था।

इल्यास ने समाचार पत्र न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया, "स्वदेश लौटने से पहले हम कोलंबो जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+