दक्षिण एशियाई सम्मेलन का आयोजन करेगा ब्रिटेन का बंगाली संगठन
इस संगठन ने पिछले सप्ताह उत्तरी बांग्लादेश के रंगपुर में प्रख्यात समाज सुधारक राजा राममोहन राय के भित्ति चित्र का अनावरण किया है। राय ने 19 वीं सदी में यहीं से भारत में पुनर्जागरण का सूत्रपात किया था। रंगपुर में एक स्कूल भी स्थापित किए जाने की योजना है। हक ने 'द डेली स्टार' अखबार से बातचीत में कहा कि यह वाकई चिंता की बात है कि नई पीढ़ी राय के सामाजिक योगदान से अवगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनका संगठन एक दक्षिण एशियाई सम्मेलन का आयोजन करेगा। इससे साझा विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने में मदद मिलेगी। भारत में कोलकाता के अलावा बीआई की शाखाएं स्पेन, इटली, स्विट्जरलैंड और फ्रांस में भी हैं। हक ने कहा कि उनका संगठन बंगाल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बंगाली पंचांग की विशेष घटनाओं के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इन कार्यक्रमों में बच्चों की खास भागीदारी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications