डॉ. सारस्वत ने डीआरडीओ प्रमुख का पद संभाला
यह पद उन्होंने एम़ नटराजन से संभाला है जो डीआरडीओ में अपने 39 वर्ष के शानदार कैरियर के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। डॉ. सारस्वत ये पद संभालने से पूर्व नवम्बर 2005 से प्रतिष्ठित वैज्ञानिक तथा अनुसंधान एवं विकास मुख्य नियत्रंक थे। वे अग्नि मिसाइल परियोजना से भी संबद्घ रहे हैं।
सारस्वत ने दहन इंजीनियरिंग में पीएचडी की है और उन्होंने अपना कैरियर 1972 में हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान तथा विकास प्रयोगशाला से आरंभ किया था। इसके अलावा उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और 1998 में उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications