लेह में लद्दाख महोत्सव का शुभारंभ
पोलो ग्राऊंड में उद्घाटन समारोह में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह महोत्सव अपनी संस्कृति, विरासत, जीवन शैली तथा पूरे लद्दाख में विभिन्न जातियों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रंगबिरंगा लद्दाख महोत्सव देश के पर्यटन कलैन्डर का एक महावपूर्ण कार्यक्रम है और यह जल्द ही विश्वभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करना आरंभ कर देगा।
लद्दाख महोत्सव 15 सितम्बर तक चलेगा और इसमें आकर्षण के अनेक कार्यक्रम हैं जैसे, पोलो मैच, संगीत समारोह, चांस (मुखौटा नृत्य), खरदांग-ला तक मोटरबाईकसाईकल अभियान (वाईएचएआई), थंका प्रदर्शनी, तीरंदाजी, समोरी-री उत्सव, नदी तैराकी, नुबरा उत्सव तथा लोकगीत आदि।
इस अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर के पर्यटन मंत्री नवांग रिगजि़न तथा चेयरमैन सीईसी, एलएएचडीसी चेरिंग दोरजय भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications