हिमाचल में सड़क दुर्घटना में 23 की मौत
मंडी के उपायुक्त ओंकार शर्मा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि बस बिलासपुर से सुंदरनगर के लिए जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर वह सुंदरनगर के पास 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
शर्मा ने घटनास्थल से बताया कि 23 यात्रियों की मौत हो गई है और आठ घायलों को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शर्मा ने बताया कि बचाव कार्य और और शवों की तलाश का काम जारी है। मरने वालों में ज्यादातर चांबा जिले के निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications