उड़ीसा: नहर में गिरा ट्रक, 5 की मौत

यह हादसा सोमवार रात ढेनकेनाल जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर राहानी गांव के समीप हुआ। लेकिन शवों का पता मंगलवार को मौके पर पुलिस के पहुंचने पर ही चला।
हादसे में 11 घायल
जिला पुलिस अधीक्षक सतीश गजभिए ने बताया, "हादसे में पांच लोग मारे गए जबकि 11 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।"
उन्होंने कहा, "वाहन को नहर से निकालने के प्रयास जारी हैं। हमें इस बारे में ठीक से जानकारी नहीं है कि ट्रक में और भी शव फंसे हो सकते हैं या नहीं।" अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications