ओणम पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं (लीड-1)
राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा, "ओणम के इस पावन अवसर पर मैं सभी को और खासतौर पर केरल के भाई-बहनों को बधाई देती हूं।"
राष्ट्रपति ने कहा, "कृषि के महत्व को दर्शाने वाला ओणम पर्व हमें अपने राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि की दिशा में सद्भाव और करुणा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने को प्रेरित करे।"
अपने संदेश में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि ओणम देश की धर्मनिरपेक्ष व महान परंपराओं को मनाने का पर्व है। यह त्योहार एकता और भाईचारे की प्रेरणा देता है तथा वातावरण को आनंदित बनाता है।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि यह त्योहार सबके लिए समृद्धि व खुशियां लेकर आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications