प्रधानमंत्री का आंध्र प्रदेश दौरा टला
मंगलवार को घोषित नए कार्यक्रम के अनुसार मनमोहन सिंह अब 16-17 सितंबर को आंध्र प्रदेश जाएंगे और 60 अरब रुपये लागत वाली विद्युत उपकरण बनाने वाली विशाल परियोजना का चित्तूर जिले में शिलान्यास करेंगे। पहले वह 5-6 सितंबर को आंध्र प्रदेश जाने वाले थे।
नए कार्यक्रम के मुताबिक सिंह 16 सितंबर को तिरुपति पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और उसके बाद श्रीकलाहस्ती के मन्नावरम गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वह एनटीपीसी-भेल की एक संयुक्त परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ आंध्र प्रदेश की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications