डॉ. अरविंद लाल को ब्रिगेडियर का मानद पद
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति ने डॉ. लाल पैथ लैब्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अरविन्द लाल को सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में ब्रिगेडियर का मानद पद प्रदान करके सम्मानित किया है। डॉ. लाल का यह पद नौ जुलाई, 2009 से प्रभावी है।
डॉ. अरविंद लाल ने चिकित्सा में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पुणे के आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की। इसी कालेज में वे बाद में पैथोलॉजी के प्रवक्ता भी रहे। वर्ष 1977 में उन्होंने अपने पिता द्वारा स्थापित पैथोलॉजी प्रयोगशाला में कार्य करना शुरू कर दिया।
इसी वर्ष डॉ. अरविंद लाल को राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें 1994 में इंदिरा गांधी एकता पुरस्कार, 2005 में दिल्ली रत्न पुरस्कार, 2003 में चिकित्सा में जीवन भर की उपलब्धि पुरस्कार और 1994 में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications