गोरखालैंड पर अगले दौर की बातचीत दिसंबर में : चिदंबरम
केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। 11 अगस्त को हुई तीसरे दौर की बातचीत की अध्यक्षता गृह सचिव ने की थी।
चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं कह सकता हूं कि बातचीत के परिणामों को लेकर जीजेएम नेतृत्व का रुख सकारात्मक रहा है। अगले दौर की बातचीत 21 दिसंबर को दार्जीलिंग में होगी।"
केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और जीजेएम के बीच 11 अगस्त को संपन्न हुई तीरे दौर की त्रिपक्षीय बातचीत में सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमति बनी थी कि वे दार्जीलिंग गोरखा हिल काउंसिल (डीजीएचसी) को दरकिनार कर एक वैकल्पिक ढांचा स्थापित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications