छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
जिला पुलिस प्रमुख प्रवीर दास ने कहा कि करीब 50 नक्सली बिजेपर गांव में आए और अन्य लोगों की उपस्थिति में दो युवकों की हत्या कर दी। नक्सलियों के समूह में महिलाएं भी शामिल थीं।
उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने जब मामले में हस्तक्षेप करना चाहा तो उनकी पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गांव से लगते जंगल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
राजनांदगांव की सीमा महाराष्ट्र राज्य से लगती है और यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 175 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications