झारखंड में नक्सलियों ने सरकारी अधिकारी को अगवा किया
पुलिस के अनुसार पलामू जिले के पाकी प्रखंड के सर्किल ऑफिसर (सीओ) आलोक कुमार को सोमवार शाम झारखंड लिबरेशन टाइगर (जेएलटी) के लगभग 20 विद्रोहियों ने अगवा कर लिया।
कुमार को मुक्त करने की एवज में नक्सली 20 लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार कुमार को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। गत आठ वर्षो में नक्सली हिंसा में लगभग 1,550 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications