ईरान पर जर्मनी, फ्रांस का कड़ा रुख

Iran Nuclear Program
बर्लिन। जर्मनी और फ्रांस का ईरान के प्रति कड़ा रूख बरकरार है। दोनों देशों ने कहा है कि यदि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी नहीं देता है तो उसके खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने सोमवार को कहा कि यदि ईरान सितंबर तक अपने परमाणु कार्यक्रमों के बारे में जानकारी नहीं देता है तो उस पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए।

मार्केल और सरकोजी की मुलाकात

बर्लिन में सोमवार को मार्केल और सरकोजी ने मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने कहा कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंध पर इसी महीने फैसला किया जाएगा।

गौरतलब है कि कई पश्चिमी देशों का कहना है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रमों का उपयोग हथियारों के निर्माण के लिए कर रहा है। अब यदि ईरान पर प्रतिबंध लगाया गया, तो उसे दी जाने वाली तमाम सुविधाएं छीन ली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+