हुंडई की बिक्री में 11 प्रतिशत की उछाल
कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले महीने कंपनी ने कुल 49,521 कारों की बिक्री की। जबकि पिछले वर्ष अगस्त महीने में कंपनी ने 44,710 कारें बेची थीं।
इस वर्ष अगस्त महीने में हुंडई ने घरेलू बाजार में कुल 24,401 कारें बेची हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में कुल 21,610 कारों की बिक्री हुई थी। यानी घरेलू बाजार में कारों की बिक्री में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा विदेशों में 25,120 कारों की बिक्री हुई है, जबकि पिछले वर्ष अगस्त महीने में विदेशों में कुल 23,100 कारें बिकी थीं। यानी विदेशी बाजारों में कंपनी की बिक्री में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications