अमेरिका को तेल निर्यात जारी रखेगा वेनेजुएला: चावेज
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चावेज ने कहा कि वेनेजुएला अपनी भलाई के लिए अमेरिका को तेल निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि पीडीवीएसए की सात बड़ी रिफाइनरी और 10,000 सर्विस स्टेशन अमेरिकी भूमि पर हैं।
उल्लेखनीय है कि पीडीवीएसए वेनेजुएला की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। चावेज ने कहा, "वेनेजुएला अपने खिलाफ कोई भी फैसला नहीं कर सकता है। हम अपनी रिफाइनरी और अमेरिका में अपने वितरण प्रणाली को तेल भेजते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications