बांग्लादेश में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 247 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री ए. एफ. एम. रुहैल हक ने संवाददाताओं को बताया कि इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वायरस की पुष्टि के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार करने के बदले पहले संदिग्धों का इलाज किया जाना चाहिए।
ढाका में एक अस्पताल में रविवार की रात फ्लू पीड़ित एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इस बीमारी के कारण बांग्लादेश में यह पहली मौत थी।
बांग्लादेश में 18 जून को फ्लू का पहला मामला प्रकाश में आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications