पाकिस्तानी सेना के आगे 100 आतंकवादियों ने किया समर्पण
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी)में 105 आतंकवादियों ने समर्पण कर दिया।
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अधिकारियों ने कहा है कि स्वात और मलकंद में 90 आतंकवािदयों को पकड़ लिया गया है, वहीं दो आतंकवादी मारे गए है और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत में चलाए गए अभियान में अबतक 1,700 से अधिक आतंकवादी मार गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications