म्यांमार सीमा पर स्थायित्व चाहता है चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जियांग यू ने कहा, "चीन-म्यांमार सीमा पर स्थायित्व बनाए रखना दोनों देशों के लिए हितकर है।"
चीन से लगे म्यांमार के शान प्रांत में अशांति का जिक्र करते हुए जियांग ने कहा, "हम आशा करते हैं कि स्थिति यथाशीघ्र शांतिमय हो जाएगी और चीन भाग कर आए म्यांमार के सीमावर्ती इलाके के लोग जल्द ही अपने घरों को लौट जाएंगे।"
ज्ञात हो कि चीन की सीमा के पास म्यांमार के लौक्कई इलाके में एक जातीय अल्पसंख्य समूह और म्यांमार की सेना के बीच आठ अगस्त को हुए संघर्ष के बाद कोई 37,000 म्यांमारी जनता वहां से पलायन कर चीन चली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications