मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के एक और मरीज की पुष्टि
प्रदेश के स्वास्थ्य संचालक डॉ़ अशोक शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि एक और मरीज के नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल निवासी विवेक पटेल का नमूना 29 अगस्त को जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है। उन्होंने बताया कि विवेक व्यापारिक कार्य से मुम्बई गया हुआ था। स्वास्थ्य विभाग विवेक के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है ।
प्रदेश में अब तक कुल चार मरीज पॉजिटिव पाए गए है जिनमें से तीन भोपाल और एक इन्दौर का है। प्रदेश में मंगलवार को कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया। अब तक स्वाइन फ्लू के 81 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 46 के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। चार मरीज स्वाइन फ्लू पीड़ित पाए गए है, जबकि 42 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications