संदिग्ध आतंकी मो. असलम ने उप्र पुलिस को दी अहम जानकारियां

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) द्वितीय ए.के.जैन ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि मो. असलम द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को बताया गया है कि वह कश्मीर के राजौरी जिले का रहने वाला है। वर्ष 1993 से 2002 तक उसने दारूल उलूम फलाह बारीन, सूरत से आलिम व फाजिल का कोर्स किया। 2003 से 2005 के बीच उसने लखनऊ विश्वविद्यालय के अरबी विभाग से परास्नातक की पढ़ाई की।

असलम के मुताबिक इस दौरान जब वह अपने गृह जनपद जाया करता था तो लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय कमांडर उससे मिलकर जेहाद के नाम पर नवयुवकों को प्रेरित करने एवं लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में शामिल कराने के लिए कहते थे। जिस पर शुरुआत में उसके द्वारा कोई काम नहीं किया गया, लेकिन बाद में महाराष्ट्र से कुछ लोगों द्वारा उसे लश्कर में शामिल होने के लिए कहा गया।

असलम ने पुलिस को बताया कि 2006 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बरामद हथियारों और विस्फोटकों की खेप में गिरफ्तार आमिर शकील अहमद उसका निकट सहयोगी रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मो. असलम से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ महाराष्ट्र की विशेष अपराध शाखा और गुजरात पुलिस की टीमों को कई महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मिली हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+