श्रीलंका में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 86 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि स्वाइन फ्लू के 90 प्रतिशत रोगी देश के बाहर संक्रमित हुए हैं। जबकि 10 प्रतिशत पीड़ित स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए हैं। नया पीड़ित मलेशिया व भारत की यात्रा से लौटा था।
श्रीलंका में स्वाइन फ्लू का पहला मामला 16 जून को प्रकाश में आया था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने स्वाइन फ्लू के रोगियों की पहचान के लिए देश के प्रमुख प्रवेश स्थलों पर पहले ही एक चौकसी कार्यक्रम लागू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications