झारखंड में 2 नक्सली मारे गए
पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से 140 किलोमीटर दूर गुमला जिले के कामदेरा पुलिस थाना अंतर्गत सुरसंग जंगल में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)के नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, जबकि तीन फरार होने में कामयाब रहे।
यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुआ जब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर नक्सलियों के ठिकाने पर छापा मारा और उन्हें समर्पण करने को कहा। इसके बाद नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दो नक्सली ढेर हो गए और तीन फरार होने में कामयाब हो गए।
गौरतलब है कि झारखंड के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षों के दौरान नक्सली हिंसा में 1,550 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications