सोनिया ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की सदस्यता लौटाई
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हां, उन्होंने सदस्यता लौटा दी है। हमें प्रेस क्लब की अंदरूनी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि सोनिया के प्रेस क्लब की मानद सदस्यता ग्रहण करने के बाद अच्छा-खासा विवाद पैदा हो गया था। कांग्रेस को सोमवार स्पष्ट करना पड़ा था कि सोनिया द्वारा प्रेस क्लब की मानद सदस्यता ग्रहण करने का प्रेस क्लब की अंदरूनी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा था, "कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस क्लब की सदस्यता इसलिए ग्रहण की क्योंकि प्रेस क्लब की ओर से लगातार इस बाबत आग्रह किया जा रहा था। इन आग्रहों के मद्देनजर उन्होंने प्रेस क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार की। प्रेस क्लब की आंतरिक राजनीति से इसका कोई लेना नहीं है।"
प्रेस क्लब के एक सदस्य के मुताबिक क्लब की समिति ने इस मंशा के साथ सोनिया गांधी को सदस्यता प्रदान की ताकि प्रेस क्लब के लिए अन्य कोई स्थान मुहैया कराया जा सके। प्रेस क्लब की मौजूदा इमारत मेट्रो निर्माण कार्य के अधीन आ गई है इसलिए इसके मद्देनजर प्रेस क्लब के मौजूदा इमारत को तोड़े जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications