अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस को पहुंचाई उपकरणों की खेप
केंद्र पर चली पहले दिन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चालक दल के सदस्यों ने अंतरिक्ष यान से लिओनाडरे मल्टीपरपज लॉजिस्टिक मॉड्यूल को उतारने और अंतरिक्ष में विचरण के दौरान सहज पकड़ बनाए रखने के लिए अंतरिक्ष केंद्र के बाहर उसे स्थापित करने के लिए एक रोबोट का इस्तेमाल किया।
मंगलवार को 2149 जीएमटी पर शुरू हुए पहले अंतरिक्ष विचरण के दौरान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन डैनी ओलिवैस और निकोल स्टॉट 816 किलोग्राम क्षमता के एक रिक्त अमोनिया टैंक को अंतरिक्ष केंद्र से अलग करेंगे। अमोनिया का इस्तेमाल केंद्र को ताप से बचाने के लिए किया जाता है। एक अंतरिक्ष विचरण के दौरान अलग किया गया भंडारण टैंक अब तक की सबसे बड़ी वस्तु रही। ये अंतरिक्ष यात्री केंद्र के बाहर एकत्र हुए कई सारे प्रयोगों को भी केंद्र के अंदर पहुंचाएंगे।
ज्ञात हो कि अंतरिक्ष यान के बाहरी ईंधन टैंक में एक संदिग्ध छिद्र और खराब मौसम के कारण कई दिनों तक प्रक्षेपण स्थगित किए जाने के बाद डिस्कवरी ने शुक्रवार की मध्य रात्रि फ्लोरिडा के केप कैनेवराल से अंतरिक्ष की ओर कूच किया था।
13 दिनों के इस अंतरिक्ष अभियान का मकसद अंतरिक्ष केंद्र को नए उपकरण और प्रयोगों को पहुंचाना है। इस अभियान के दौरान तीन अंतरिक्ष विचरण की योजना निर्धारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications