दिल्ली विवि के चुनाव के उम्मीदवारों की याचिका खारिज
इन पांच उम्मीदवारों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खड़े होने जा रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के दीपक नेगी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के रोहित चहल, उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े होने वाले एनएसयूआई के उमेश तोमर और महासचिव पद के लिए खड़े होने जा रहे एबीवीपी के अशोक खरे शामिल हैं। इन सभी को विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी ने अयोग्य घोषित कर दिया था।
इन पांचों को पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त जे. एम. लिंगदोह के सुझावों के खिलाफ चुनाव के लिए तय राशि 5,000 रुपये से अधिक पैसा खर्च करते, चुनाव अभियान में कारों का उपयोग करते और रैलियां आयोजित करते पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications