सामूहिक बलात्कार के मामले में उप निरीक्षक गिरफ्तार
मालूम हो कि दो जून 2009 को दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार महिला को पूरी रात आमला थाने में रखा गया था। चार जून को इस महिला ने जेल में पहुंच कर पांच लोगों पर थाने के भीतर सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त भी किया जा चुका है। तत्कालीन थाना प्रभारी अनिल सिंह ठाकुर को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया था।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक आऱ एल़ प्रजापति ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी(उप निरीक्षक) अनिल सिंह ठाकुर को आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में होशंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications