अगली दो तिमाहियों में मंद पड़ सकती है देश की विकास दर
अहलूवालिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां योजना भवन में आयोग की एक बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "सूखे के कुप्रभाव के कारण चालू तिमाही और अगली तिमाही के दौरान विकास दर बुरे मोड़ पर पहुंच सकती है।"
अहलूवालिया ने अनुमान लगाया है कि चालू वित्त वर्ष में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.3 प्रतिशत तक हो सकता है।
मंगलवार की बैठक में अन्य प्रमुख नीति नियंताओं में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी.चिदंबरम, कृषि मंत्री शरद पवार, रेल मंत्री ममता बनर्जी और ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications