बादल ने शिक्षा बोर्ड की खिंचाई की
बोर्ड अनुसूचित जातियों के करीब 150,000 छात्रों को बेहतर क्वोलिटी की किताबें उपलब्ध कराने में असफल रहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां कहा, "मुख्यमंत्री ने इस तबके के छात्रों को अच्छी गुणवत्ता वाली पुस्तकें मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह निर्देश बोर्ड के प्रमुख को दिया है। ऐसा देखा गया है कि इन छात्रों को घटिया छपाई वाली पुस्तकें दी जाती हैं। उन्हें पुस्तकें वितरित करने में भी काफी विलंब होता है।"
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बोर्ड प्रमुख से स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अगर किसी तरह की कोई लापरवाही होती है तो इसके लिए सीधे बोर्ड प्रमख को जिम्मेदार माना जाएगा। बादल ने मंगलवार को संबद्ध मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान यह निर्देश दिया। बैठक में शिक्षा मंत्री उपिंदर कौर भी मौजूद थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications