राहुल करेंगे तमिलनाडु का दौरा
कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. वी. थंकाबालू ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "राहुल गांधी के इस दौरे के संबंध में कार्यक्रम व तिथि शीघ्र तय की जाएंगी।"
सूत्रों के मुताबिक राहुल इस दौरे में सबसे पहले सत्यमूर्ति भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में पुनर्निर्मित शहीद हॉल का उदघाटन करेंगे और उसके बाद गांवों का दौरा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
राहुल ने राज्य के अपने पिछले दौरे में तमिल फिल्मों के स्टार विजय से मुलाकात की थी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं इस मुलाकात को लेकर बहुत उत्साहित थे। इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में विजय के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं को बल दे दिया था। हालांकि विजय ने अभी तक इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications