इराकी लड़ाकू विमानों को 20 वर्ष बाद लौटाएगा सर्बिया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दैनिक समाचार पत्र वेसर्नजे नोवोस्ती ने खबर दी है कि इराकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सर्बिया सरकार को एक पत्र भेज कर मिग-21 और मिग-23 विमानों को यथाशीघ्र लौटाने की मांग की है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सप्ताहांत में एक प्रतिनिधिमंडल सर्बिया गया हुआ था।
समाचार पत्र ने लिखा है कि इन विमानों को लौटाने के रास्ते में बड़ी दिक्कत यह है कि उनमें से ज्यादातर विमानों के कल-पुर्जे अलग-अलग हैं और उन्हें सेना के भंडारगृहों में रखा गया है। इनमें से सिर्फ मिग-23 को बेलग्राद के वायुसेना संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखा गया है।
सर्बिया के अधिकारियों ने कहा है कि वे इन विमानों को इराक को लौटाने को राजी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications