फिल्म निर्माण कंपनी खरीदेगी आईपीएल फ्रेंचाइजी
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसकी कार्यकारिणी ने अतिरिक्त कोष से हासिल राशि को फ्रेंचाइसी खरीदने के लिए उपयोग में लाने की अनुमति दे दी है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "इस संबंध में जरूरी फैसला लेने के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय लाल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।"
आईपीएल में फिलहाल आठ टीमें शिरकत कर रही हैं लेकिन 2011 से इनकी संख्या बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी। इससे जुड़ने वाली दो फ्रेंचाइजी टीमों के लिए इस साल के अंत में बोली लगाई जानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications