राजस्थान परमाणु विद्युत संयंत्र की दूसरी इकाई फिर से चालू
इकाई में फीडर बदले जाने और जरूरी ईंधन की व्यवस्था होने के बाद आज फिर से चालू कर दिया गया है। न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया कि यह संयंत्र आयातित प्राकृतिक यूरेनियम से चलेगा।
इकाई की उत्पादन क्षमता को सुधारने के लिए इसे ज्यादा उन्नत फीडर से लैस किया गया है। इकाई को चलाने के लिए जरूरी ईंधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण भी इसे बंद करना पड़ा था। पिछले साल भारत और अमेरिका के बीच एटमी समझौते के बाद इकाई को ईंधन मिलने का रास्ता साफ हो गया।
सुबह 10.22 बजे इस इकाई का पावर ग्रिड से समन्वय स्थापित हो गया। इसी महीने यह संयंत्र अपनी 100 फीसदी उत्पादन क्षमता हासिल कर लेगा। इस इकाई से उत्पादित बिजली की आपूर्ति सिर्फ राजस्थान को की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications