जापानी प्रधानमंत्री का चुनाव दो सप्ताह के भीतर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चुनाव में अपनी भारी जीत दर्ज कराने के दो दिनों बाद विपक्षी पार्टी, डीपीजे व पराजित लिबरल डेमोकेट्रिक पार्टी (एलडीपी) के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने की तारीख को लेकर एक सहमति बन गई है।
ज्ञात हो कि हातोयामा की डीपीजे ने रविवार को हुए चुनाव में निचले सदन की 480 सीटों में से 308 सीटें जीत कर एलडीपी की भारी फजीहत कर डाली है। इस चुनाव में एलडीपी को मात्र 119 सीटें हासिल हो पाई हैं।
जापान में प्रधानमंत्री का चुनाव निचले सदन द्वारा किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications