ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन 2013 तक हो जाएगी तैयार
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट और अन्य तकनीकी मामलों पर चर्चा की गई।
बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि परियोजना का जल्द से जल्द पूरा होना पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ईरान द्वारा आपूर्ति की जाने वाली गैस अगले चार वर्षो के दौरान पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकेगी।
ईरान इस परियोजना को भारत तक पहुंचाने को उत्सुक है लेकिन नई दिल्ली सुरक्षा, लागत और गैस की कीमत से संबंधित मुद्दों को लेकर चिंतित है।
सुरक्षा की चिंता इसलिए है, क्योंकि पाइपलाइन को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत से होकर गुजरना है।
इस कारण भारत पाइपलाइन पर आने वाली लागत को एकमुश्त वहन करने को तैयार नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान भी इस परियोजना का एक बड़ा लाभार्थी होगा।
जहां तक गैस की कीमतों का मामला है, भारत का कहना है कि उसे पारदर्शी तरीके से तय किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications