टाटा इंडिकॉम की पेशकश: 1 रुपये में करें अंतहीन बातें
टाटा टेलीसर्विसिज के सीडीएमए उपभोक्ताओं को सभी स्थानीय कॉल्स के लिए एक रुपया और दूरस्थ कॉल्स के लिए तीन रुपये शुल्क देना होगा, चाहे इन कॉल्स की अवधि कितनी भी हो।
कंपनी द्वारा संक्षिप्त संदेश सेवा (एसएमएस) के लिए 50 पैसे शुल्क की पेश की गई है। यह शुल्क स्थानीय और राष्ट्रीय एसएमएस दोनों पर लागू होगा।
टाटा इंडिकॉम, टाटा टेलीसर्विसिज की सीडीएमए शाखा द्वारा प्रति कॉल भुगतान सेवा की सुविधा दी जाएगी।
टाटा टेलीसर्विसेज के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना का कहना है, "प्रति कॉल भुगतान से दूरसंचार के क्षेत्र में वसूल किए जाने वाले शुल्क की परंपरा बदल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications