झारखंड के नौकरशाह के 13 ठिकानों पर छापेमारी
सीबीआई की छापेमारी के निशाना बने आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार पर राज्य स्वास्थ्य विभाग में हुए 1.3 अरब रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है। इस साल जून महीने तक झारखंड के स्वास्थ्य सचिव रहे प्रदीप कुमार फिलहाल छुट्टी पर हैं।
रांची और डाल्टेनगंज में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में 72 लाख रुपये की संपत्ति के जो कागजात मिले हैं, उनमें 47 लाख रुपये की सावधि जमा योजना, 25 लाख रुपये के निवेश और दिल्ली एवं उदयपुर में फ्लैट होने के सबूत शामिल हैं।
प्रदीप कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग करने एवं 19 आपूर्तिकर्ताओं से दवाओं, चिकित्सा उपकरणों आदि की खरीदारी में घोटाला करने का आरोप है।
1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार फिलहाल सांस्थानिक वित्त विभाग में सचिव हैं। उनके अलावा उनके भाई राजेंद्र कुमार के नई दिल्ली स्थित घर पर भी छापेमारी की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications