लगातार दूसरे दिन भी गिरा शेयर बाजार (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 24.63 अंकों की तेजी के साथ आज कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,923.09 के उच्चतम और 15,475.28 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी आज गिरावट देखी गई। मिडकैप सूचकांक 85.48 अंक गिरकर 5,797.49 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक 105.86 अंकों की गिरावट के साथ 6,891.17 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में गिरावट का रुख रहा। ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.45 फीसदी की बढ़त आई जबकि रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक था। कुल 1151 कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी जबकि 1658 कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी का रुख देखा गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 0.10 अंक की बढ़त के साथ 4662.20 पर कारोबार की शुरुआत की। इस दौरान निफ्टी 4735.90 के उच्चतम और 4600.65 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications