मंदी के बावजूद कर्नाटक ने 17 अरब डालर क्रे सॉफ्टवेयर का निर्यात किया
उल्लेखनीय है कि अवधि 2007-08 में कर्नाटक से 60,800 करोड़ रुपए का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया था। अगर इजाफे को रुपए के संदर्भ में आंके तो यह 23 फीसदी है, जबकि डालर के संदर्भ में यह 21.5 फीसदी है। राज्य के सूचना मंत्री कट्टा सुब्रह्मण्यम नायडू ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "आईटी क्षेत्र में राज्य का प्रदर्शन शानदार रहा है। खासकर, बेंगलुरु का आईटी उद्योग अपनी क्षमता में लगातार इजाफा कर रहा है। हम वैश्विक मंदी के बावजूद शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे।"
राज्य के कुल सॉफ्टवेयर निर्यात में बेंगलुरु का योगदान 72,506 करोड़ रुपए का है। इस तरह बेंगलुरु का योगदान 97 फीसदी है। मैसूर, मंगलौर और हुबली-धारवाड़ से कुल 2,423 करोड़ रुपए का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया। इन शहरों से आईटी निर्यात में सालाना 45 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications