लॉकरबाइ बमकांड का दोषी अस्पताल में भर्ती

काहिरा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। लॉकरबाइ बमकांड के दोषी बासेत अल-मगराही को लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही जेल से रिहा हुए मगराही कैंसर से पीड़ित हैं।

समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के अनुसार मगराही की रिहाई के विरोध में दुनिया भर में प्रदर्शन हुए थे।

अल-जजीरा टीवी के अनुसार अल-मगराही की हालत सोमवार को बिगड़ गई और उनके चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।

मगराही को वर्ष 2001 में लॉकरबाइ बमकांड का दोषी ठहराया गया था। इस घटना में विमान में सवार सभी 259 लोग मारे गए थे। इसके अलावा धरती पर भी 11 लोगों की इसी बमकांड में मौत हो गई थी। मरने वालों में 170 अमेरिकी नागरिक थे। मगराही को वर्ष 2001 में 27 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

वर्ष 2005 में लीबिया ने इस बमकांड की जिम्मेदारी कबूल करते हुए मृतकों के निकट संबंधियों को मुआवजा देने की बात कही थी। इसके बाद लीबिया पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

अप्रैल में ब्रिटेन और लीबिया ने कैदियों की अदला-बदली के संबंध में एक समझौते पर दस्तखत किए थे। मई में लीबिया सरकार ने स्वास्थ्य कारणों से 57 वर्षीय मगराही को लीबिया भेजने का अनुरोध किया था। मगराही की रिहाई का अनेक देशों में जहां विरोध हुआ था वहीं लीबिया पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+