इंडिया यामहा की अगस्त महीने में बिक्री 63 प्रतिशत हुई
इंडिया यामहा के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक युकिमाइन सुजी ने मंगलवार को कहा, "अर्थव्यवस्था संकट से उबर रही है और खुद के स्वस्थ होने का संकेत कर रही है। आटोमोबाइल उद्योग में वृद्धि इसका संकेत है।"
कंपनी ने पिछले महीने (अगस्त) 19,508 दोपहिया वाहन बेचे थे, जबकि पिछले वर्ष अगस्त महीने में 11,974 दोपहिया वाहन बेचे गए थे।
सुजी ने कहा, "आने वाले त्योहार के मौसम में मांग में वृद्धि होने की उम्मीद है।"
कंपनी के राष्ट्रीय व्यापार प्रमुख पंकज दुबे ने कहा कि कंपनी को उसकी फेजर श्रेणी की 12,000 मोटरसाइकिलों के लिए पहले से बुकिंग प्राप्त चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications