जर्मनी में बलात्कार करने के आरोपी पर भारत में मुकदमा
एक अधिकारी ने बताया कि जर्मनी में 12 साल पहले एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 36 वर्षीय जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति को रविवार रात आदर्श नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पिछले एक महीने से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
जर्मन दूतावास के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया ,"जसवंत को जर्मनी प्रत्यर्पित के लिए नहीं कहा गया है। इस मामले में उस पर भारत में ही कार्रवाई की जाएगी।"
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सिंह 1992 में जर्मनी गया था और वहां अवैध तरीके से रह रहा था। उसने 1997 में अपने दो दोस्तों कर्ण सिंह और एक पाकिस्तानी मोहम्मद शहजाद के साथ मिलकर एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications