इंदौर में नाबालिग ने जिप्सी से 5 को रौंदा, वृद्धा ने दम तोड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी इलाके में रहने वाला एक परिवार सोमवार रात को गणेश प्रतिमाओं के दर्शन करने जा रहा था तभी सिद्घार्थ नाम के नाबालिग ने लापरवाहीपूर्वक जिप्सी चलाते हुए पांच लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस वाहन ने कई अन्य लोगों को भी टक्कर मारी ।
चंदननगर थाने के प्रभारी अजय केशवास ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि वृद्घा संतोषी बाई माहेश्वरी (70 वर्ष)की देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल ज्योति, सरोज, विवेक तथा धीरज का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि बिना नम्बर वाली जिप्सी पुलिस ने जब्त कर ली है और आरोपी सिद्घार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्घार्थ एक व्यापारी का बेटा बताया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications